पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिफेंस एन्क्लेव में बने नाला को ढका जाए

डिफेंस एन्क्लेव में बने नाला को ढका जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढकोलीमेंडिफेंस एन्क्लेव है। यहां पर पिछले दो साल से बरसात के मौसम में दिक्कतें रही हैं। यहां बने नाले में लोगों द्वारा कबाड़ फेंकने से बार-बार जाम हो जाता है। यहां पर सफाई कर्मी बहुत ज्यादा कूड़ा फेंकते हैं। इसी करके यह जाम जैसे स्थिति में जाता हैें। इससे पानी एक जगह इकठ्ठा हो जाता है। इस बारे में लोगों ने एमसी को कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में दिक्कतें केवल उन लोगों को झेलनी पड़ रही ह्रैं जिनकी सोसाइटी इनके पास है। सबसे जयादा प्रभावित डिफेंंंस एन्क्लेव के निवासी हैं। कहीं पर भी उनको शुद्ध हवा नहीं मिल रही है। 24 घंटे बस बदबू में बिताने पड़ रहे हैं। इसी कारण यहां के निवासी बहुत ज्यादा ही एमसी से दूखी हैं।उनका कहना है की एमसी हमारी मदद करे ओर हमें इस जगह से निजात दिलाए।

^हमारे शहर में लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। ढकौली से कई बरसाती नाले निकलते हैं। लोगों को रोजाना उनकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक तरफ तो बदबु तो दूसरी तरफ नाले में डाले जा रहे कैमिकल से लोगों को बाहर घुमना भी हुआ बंद। हमारे कलोनी के साथ ही नाला बह रहा है। इससे सारा सामय हमें बहुत ही भद्दा महसूस होता है। -अनिल

^हम कई बार नगर परिषद और सिवरेज डिपार्टमेंट को शिकायत भी कर चुके हैं। सभी अधिकारियों को अपनी दिक्कतों से रुबरू करवा दिया है। उसके बाद भी इन नालों का कोई हल नहीं निकला है। गोडाउन एरिया और पंचकूला के इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित फैक्ट्री वर्कर यहां पर अपनी फैक्ट्री का गंदा पानी डालते हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो। -पृथ्वीसिंह

^हमारे शहर में लेाग बहुत ज्यादा नाले से परेशान हैं। हमें इस विषय में पता है। अभी इसके चैनेलाइजेशन के बारे में नहीं सोचा जा रहा है। इस पर अभी विचार करने के बाद कहा जा सकता है कि क्या किया जाएगा। जल्द ही इस बारे में आगे की कार्रवाई की जाएगी। -परविंदरसिंह,कार्यकारी अधिकारी,नगर परिषद,जीरकपुर

^अगर नगर परिषद और सीवरेज विभाग इसका हल निकालना चाहती है तो इसका साधारण सा हल है कि सभी नालों को ढक़ दिय जाए। जिससे लोगो को बदबू भी नही आएगी और गंदा पानी निचे से ही चला जाएगा। इसके साथ नालों के किनारे चैनलाइज किय जाए। जहां से पानी घरों में जार रहा है उस जगह को ठीक किया जाए। -कलादेवी

^साथ ही कुड़ा इकठ्ठा करने वाले कर्मचारी भी कूड़ा नालों में फे