- Hindi News
- अंबाला रोड पर अवैध पार्किंग रेहड़ियां लगी
अंबाला रोड पर अवैध पार्किंग रेहड़ियां लगी
एमसीऔरयहां की पुलिस की िढलाई के कारण अंबाला हाईवे पर अवैध पार्किंग अौर रेहडि़यां का अड्डा बन गया है। इससे यहां उन लेागों को गाडि़यां खड़ी करने की जगह नहीं मिलती है जिन्हांेने खरीददारी करनी होती है। यहां कई दुकानादारांे से दुकान के आगे सड़क की जगह तक किराए पर दे रखी है। ऐसे दुकानदारों की कमाई तो हाे जाती है पर पब्लिक परेशान हो जाती है। आलम यह है कि एमसी को पहले हरेक मार्केट में पार्किग की स्पेस तैयार करनी चािहए। यहां पर लगी रेहड़ियों को पटियाला लाईट प्वाइंट से हटाना चािहए िजससे लोगों को कोई दिक्कत आए। यहां तक की पुलिस कर्मी रेहड़ी वालों के सामने से चले जाते है और उनको कुछ नहीं कहते हैं। अवैध रेहड़ी लगाने वालांे के मन में से पुिलस को खौफ खत्म हो गया है।