पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजीगर नगला सड़क की दो साल से मरम्मत नहीं

बाजीगर-नगला सड़क की दो साल से मरम्मत नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजीगरबस्तीसे नगला को जाने वाली रोड का इतना बुरा हाल है कि लोग यहां से मजबूरी में ही जा रहे हैं। वो भी वो लोग िजनका आगे गांव है या कोई मजबूरी है। बाकी लोग यहां से जाना पसंद नहीं करते हैं। क्येांकि यहां से जाने में िकसी किसी वाहन की बॉडी या इंजन खराब हो जाता है। रास्ते में ऐसे गड्ढे हैं। दूसरा यहां पर सड़क की चोड़ाई इतनी कम है कि एक समय में एक ही वाहन निकल पाता है। अगर एक समय पर दो वाहन आमने सामने से गुजरते हें तो उसमें से एक को अपना वाहन पिछे ले जाना पडता है। उसके बाद कहीं दूसरा वाहन निकल पाता है। इससे सयम की बर्बादी होती है। वहीं यहां पर दो साल से आर रही सीवरेज की दिक्कत को भी हल नहीं किया गया है। इस रोड के साथ िजन लोगों के घर हैं वहां पर सीवरेज लीक हो रहा है। यहां से आने जाने वालो के साथ यहां पर रहने वालों का भी जीना दूभर हो गया है।

^दो साल से सड़क के सामने सीवरेज को लीक हो रहा है। सारी सड़क खराब हो गई है। हम घरों के निचे जो सीवरेज पाइप डाली गई है उसका मुंह केवल डेढ़ फुट का है ओर यहां पर करीब तीन फुट की पाइप चाहिए। अंदर आते और बाहर जाते सारा दिन पैर तो सीवरेज के पानी से खराब होते हैं। वाहन के टायर से भी सीवरेज का पानी अंदर जाता है। -दविंदर

^इस रोड के साथ लगते गांव वासी एमएलए एनके शर्मा से इस रोड को पिछले दो से मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ यहां पर इसकी चौड़ाई बढ़ाने की मांग भी की जा रही है। हमें रोज यहां पर दिक्कत होती है। रोजना ही खराब रोड से होकर गुजरना हमारी मजबूरी बन गई है। सड़क की मरम्मत के लिए अथॉरिटी को कहना चाहिए। उनकी बात को कोई नहीं टालेगा। जोगिंदर

^मैं जब भी अंबाला से आता हूं तो पटियाला बलटाना लाइट प्वाइंट से होकर आता हूं , हालांकि मुझे बाजीगर बस्ती से मुड़कर ग्रीन वैली आऊ तो जल्दी पहुंच जाउं। क्येांकि यह शॉर्टकट है। वहीं पर इर रोड की हालत ऐसे ही िक शाॅर्टकट तो दूर लॉग कट से भी ज्यादा समय लग जाता है। यहां से आने में वाहन के खराब होने का डर रहता है। -अमितबंसल

कई सालों से सीवरेज लीक हो रहा

दो साल से सड़क िरपेयर की मांग

इस रोड से जाना पसंद नहीं करता

बाजीगर बस्ती में बारिश के बार नगला जाने वाली सड़क पर कीचड़ हो जाता है, और कई दिनों तक पानी भरा रहता है क्योंकि यहां सीवरेज लाइन नहीं डाली गई है।