बलटाना ट्रैफिक लाइट्स की चेकिंग हुई
बलटाना ट्रैफिक लाइट्स की चेकिंग हुई
जीरकपुर. बलटाना लाइटों की चेकिंग की गई। यहां लाइटें पिछले दो सप्ताह से खराब थीं। इस कारण स्कूल के बच्चों, वाहन चालकों को यहां पर काफी दिक्कतें रही थी। ट्रैफिक कंट्राेल भी नहीं कर रही थी ट्रैफिक पुलिस। भास्कर ने इस िवषय पर 12 सितंबर को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने इंजीनियर को बुलवाकर लाइट रिपेयर करवाई। लेकिन अभी तक फॉल्ट पता नहीं लग पाया है। अभी इंजीनियर्स दोबारा इसको चेक करंेगे। फोटोभास्कर