- Hindi News
- गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने काटा पीपल का पेड़,लोगों में नाराजगी
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने काटा पीपल का पेड़,लोगों में नाराजगी
ऐतिहासिकगुरुद्वाराबाऊली साहिब के प्रबंधकों द्वारा जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में स्थित गुरुनानक नगर काॅलोनी के समीप लगे एक पीपल के पेड़ को काटने के कारण कालोनी वासियों में भारी रोष पाया जा रहा है।
काॅलोनी वासियों का आरोप है कि लोक कमेटी के प्रधान द्वारा हिन्दुओं के धर्म के प्रतीक पीपल को काटकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। काॅलोनी वासियों ने मामला हलका विधायक एनके शर्मा के ध्यान में लाया है परन्तु उनके निर्देशों कें बावजुद गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी पीपल का पौधा लगाने से ईंकार कर रही है। कालोनी वासियों ने बताया कि करीब 6 साल पहले काॅलोनी को जाते रास्ते में पौधे लगाए गए थे जिनमें एक पौधा पीपल का भी था। उन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म से सम्बंध रखने वाले कुछ लोगों ने पीपल के पेड की पूजा करनी शुरू कर दी जिसके लिए कालोनी वासियों ने पेड़ के साथ कुछ समय पहले चबूतरा भी बनवा दिया था। उन्होंने बताया कि इस चबूतरे को कुछ दिन पहले गुरूद्वारा बाऊली साहिब की कमेटी द्वारा तुड़वा दिया गया था परन्तु किसी भी कालोनी वासी ने इसका विरोध नहीं किया। उन्होने बताया कि मंगलवार सुबह गुरुद्वारा कमेटी के मैनेजर गुरदीप सिंह ने इस पीपल के पेड को कटवा दिया। उन्होंने रोष प्रकट किया कि गुरूद्वारा कमेटी ने हिन्दुओं के धर्म का अपमान किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की सुनवाई के लिए कालोनी वासियों ने हलका विधायक शर्मा से सम्पर्क किया हलका विधायक ने कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह को दोबारा पीपल का पौधा लगाने के निर्देश दिए। कालोनी वासियों ने कहा कि जब वे हलका विधायक के कहने पर कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह से मिले तो उसने पौधा लगाने से मना कर दिया।
मामले सम्बंधी कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह से सम्पर्क करने पर उन्होने कहा कि वे प्रत्येक धर्म का सम्मान करते हैं परन्तु कुछ लोगों ने यहां चबूतरा बनवा दिया था अब पूजा अर्चना करते हैं। उन्होने कहा कि यदि गुरूद्वारा साहिब की जगह पर किसी ने मन्दिर बना दिया तो गुरूद्वारा कमेटी के लिए एसजीपीसी को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।