- Hindi News
- घर पर पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं
घर पर पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं
हमलावरों ने कार के शीशे भी तोड़कर फरार हो गए।
मनोज राजपूत | जीरकपुर
जीरकपुरकीअमोलक एन्क्लेव काॅलोनी के एक निवासी ने उसके घर पर बीते चार दिन पहले हुए हमले के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। सुनवाई होने के कारण पुलिस हेल्पलाइन नं. 181 पर की गई काल से भी उसे कोई मदद नहीं मिली। ऐसे में परिवार समेत काॅलोनी के लोगों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। बीती 5 दिसंबर को रात करीब 9 बजे तीन बाइक सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के कारण शिकायतकर्ता के घर पर पथराव करके हमला कर दिया था। मामले सम्बंध जानकारी देते बनवारी लाल बैंस पुत्र बाबू लाल वासी मकान नं. 85 अमोलक एन्क्लेव जो काॅलोनी की रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के भी प्रधान ने बताया कि उनकी काॅलोनी में मकान नं. 53 में एक परिवार किराए पर रहता था। वे शराब पीकर काॅलोनी में हुल्लडबाजी करते थे। काॅलोनी का प्रधान होने के नाते उन्होंने कुछ अन्य लोगों ने किराएदार परिवार को समझाया उसके बाद मकान मालिक ने उन्हंे काॅलोनी में माहौल खराब करने के कारण मकान खाली करने के लिए कह दिया था। किराएदारों ने कालोनी में इस हद तक माहौल खराब किया हुआ था कि उनके साथ कोई भी बात नहीं करता था जिस कारण किसी को उनका नाम पता भी नही मालूम है। उन्होने आरोप लगाया कि इसी बात की वजह से 5 दिसम्बर को रात करीब 9 बजे जब वह अपने घर में बैठे थे तो अचानक किसी ने उनके घर पर पथराव करना शुरू कर दिया जिस कारण उनके घर के शीशे टूट गए। हमलावरों में एक किराएदार का लड़का जिसका नाम उसे मलकीत सिंह पता है। इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में देने गया तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बजाय सुबह मौका देखने की बात कही। इसके बाद हेल्पलाइन 181 पर भी कॉल किया। जवाब मिला हमला होने के चार दिन बीत जाने के बाद भी वह ईंसाफ के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है जबकि आरोपी सरेआम खुले घूम रहे हैं। अब तो उन्हे उसके घर को आग लगाने की धमकी भी मिल रही हैं। उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से ईंसाफ दिलवाने की मांग की है। जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही थी पुलिस ने अब इस संबंध में आरोपी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।