- Hindi News
- जीरकपुर पटियाला रोड की फाेरलेनिंग के लिए इसी महीने निकाले जाएंगे टेंडर
जीरकपुर-पटियाला रोड की फाेरलेनिंग के लिए इसी महीने निकाले जाएंगे टेंडर
जीरकपुर-पटियालारोड की फोरलेनिंग के काम के लिए इस महीने में टेंडर कॉल हो जाएंगे। इसके बाद जल्दी ही इस पर काम होने की बात की जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि इस महीने अगर टंेडर कॉल हो जाते हैं तो काम भी जल्दी शुरु होना चाहिए। वहज यह है कि इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। जीरकपुर के साथ इस रोड पर पटियाला तक लगातार अर्बनाइजेशन हो रहा है। इस रोड पर हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ गया है। रोजाना यहां ट्रैफिक जाम या सड़क हादसे हो रहे हैं। इन सबसे निपटने के लिए यहां इसकी फोरलेनिंग का काम होना जरुरी है। जीरकपुर में शहरी एरिया में भी इस सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां रोजाना लोग परेशान होे रहे हैं। इस सड़क की फोरलेनिंग करने से पहले इसकी दोनों ओर पेड़ों को काटा जा चुका है। जमीन कई जगहों पर समतल की जा रही है। इस सड़क का काम करीब 508 करोड़ में हाेगा। इसको जीरकपुर से पटियाला बायपास तक बनाने के लिए यह रकम तय की गई है। इसके लिए मलेशिया की एक कंपनी ने रुचि दिखाई है। अभी काम किसको िमलेगा यह टेंडर के बाद ही तय होगा। इस सड़क की फोरलेनिंग का काम के टेंडर पहले भी काल किए गए थे जो कामयाब नहीं हो सके। अगर इसका टेंडर पास हो गया तो दो महीने के भीतर िनमार्ण कार्य शुरू हो जाएगा। जीरकपुर शहर पर इस सड़क की फोरलेनिंग से काफी असर पड़ेगा। वजह यह है कि पटियाला चौक से लेकर के आगे नाभा साहिब गुरुद्वारे तक इस सड़क की दाेनों ओर कई कॉलोिनयां बसने के साथ यहां बनूड़ तक कमर्शियल, एजुकेशनल हॉस्पिटल बन रहे हैं।
^इस राेड की फाेरलेनिंग के लिए इस महीने में टेंडर हो जाएंगे। 11 दिसंबर तक होने की उम्मीद है। इसके दो दिन बाद टेंडर खोल दिए जाएंगे। इसको जीरकपुर से पटियाला बायपास तक करीब 508 करोड़ का बजट रखा गया है। टेंडर अगर सफल रहे तो इसका निर्माण शुरू करने में दो महीने लगेंगे। इस काम को लेकर टेक्निकल विंग भी चेक करेगा। कंपनियां उसके बाद यहां रोड का काम शुरु करेंगी। -संजयग्रोवर, एसडीओपीडब्लयूडी सेंट्रल वर्क्स िडवीजन
यह है पटियाला रोड, यहां जल्द फोनलेनिंग का काम शुरू हो जाएगा।