पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल स्टोर पर काम करते करते बिना लाइसेंस खोल लिया क्लीनिक

मेडिकल स्टोर पर काम करते-करते बिना लाइसेंस खोल लिया क्लीनिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली | नशेके खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक झोला छाप डॉक्टर को सोहाना पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है इसकी जानकारी देते हुए सोहाना थाने के एसएचओ सतवंत सिंह ने बताया कि गांव बारकपुर के एक क्लीनिक में छापा मारकर क्लीनिक चला रहे जाली डाक्टर रणधीर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर किया गया जिसकी तालाशी ली गई जिसमें उसके पास कोई भी डाॅक्टरी लाइसेंस नहीं मिला। रणधीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ सतंवत सिहं ने बताया कि रणधीर सिंह के क्लीनिक में से 2000 गाेलियां और डाॅक्टरी का सारा सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आराेपी रणधीर सिंह से पूछताछ करने पर पता चला कि वह दो साल पहले जीरकपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और फिर उसने बारकपुर में अपना ही एक नकली क्लीनिक खाेल लिया।