- Hindi News
- नगला रेल फाटक को आरओबी बनाने का प्रस्ताव हुआ पास
नगला रेल फाटक को आरओबी बनाने का प्रस्ताव हुआ पास
नगलाकेपास रेल फाटक को आरओबी बनाने का प्रस्ताव पास होने के बाद इसकी आगे की प्लानिंग शुरू हो गई है। यहां आरओबी बनेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद ढकोली बलटाना में हरमिलाप नगर के रेल फाटकांे को आरयूबी या आरओबी में बदलने के लिए रेलवे से मीटिंग हो रही है। इन तीनांे रेल फाटकों का रेलवे के अधिकारियों ने दौरा किया है। नगला रेल फाटक का टेंडर होने के बाद यहां जल्दी काम भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद ढकोली रेल फाटक की बारी है। यह बात यहां ढकोली में विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने कही। शर्मा से पूछा गया कि ढकौली मंे एक ओर आबादी बढ़ रही है। अस्पताल है। वहीं यहां रेल फाटक अब ट्रैफिक के लिए बेहद तंग हो रहा है। इसको आरयूबी या आरआबी में बदलने के लिए क्या किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि नगला का रेल फाटक का काम पूरा हो जाए। इसके बाद ढकाैली बलटाना के रेल फाटक का काम शुरु होगा। ढकोली रेल फाटक पर रोजाना हो रही परेशानी ढकोली में रेल फाटक के कारण लोगांे को रोजाना परेशानी हो रही है। यहां लोगांे ने सड़कों तक दुकानें फैला रखी है। इससे ट्रैफिक रुक जाता है। फाटक काफी सालों पहले बना था। तब इस एरिया की आबादी कुछ नहीं थी। इसलिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती थी। अब इस एरिया में कई रिहायशी कॉलोनियां, मल्टीस्टोरीज अपार्टमेंट लगातार बन रहे है। जबकि रेल फाटक तंग होने के कारण यहां रोजाना लोगांे को ट्रैफिक जाम से फंसना पड़ता है। यहीं के रहने वाले आरके शर्मा ने बताया कि ढकोली का रेल फाटक अब यहां आवाजाही में बड़ी रुकावट बन रहा है। यहां 20 से 25 मिनट के अंतराल पर ट्रेन की आवाजाही है। इसके लिए फाटक जब बंद होता है तो इस सड़क पर फाटक की दाेनों ओर लंबी लाइन लग जाती है। यहां पास सरकारी अस्पताल है।
नगला रेल फाटक का टेंडर होने के बाद यहां जल्दी काम भी शुरू हो जाएगा।
^जीरकपुर एरिया के इन तीन रेल फाटकांे को ही नहीं, बल्कि सब िडवीजन के अंर्तगत आने वाले ऐसे सभी रेल फाटकांे को आरओबी या आरयूबी में बदलने के लिए रेलवे को लिखा गया है जिन पर रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं। -एनकेशर्मा, विधायक