- Hindi News
- लिफ्टिंग सिस्टम से सीवरेज सिस्टम चलाया जाएगा: सोही
लिफ्टिंग सिस्टम से सीवरेज सिस्टम चलाया जाएगा: सोही
बलटानाकीरविंद्रा एनक्लेव में सीवरेज सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए यहां लिफ्टिंग सिस्टम से सीवरेज सिस्टम चलाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को यहां दोनों कॉलोनियों के रेजिडेंट्स ने एमसी के पूर्व प्रधान कुलविदंर सोही के साथ मीटिंग की। इसमें सोही ने कहा कि पूरे शहर में यही एक जगह है जहां की सीवरेज लाइनों का लेबल अन्य जगहों के समांतर नहीं है। इन दोनों कॉलोनियों में सीवरेज सिस्टम को चालू रखने के लिए लिफ्टिंग सिस्टम जोड़ा जाएगा। जमीन में गहराई वाले हिस्से से शहर की मेन सीवरेज लाइन जो उंचाई पर है उन तक सीवरजे लाने के लिए करीब 3 कराेड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। यह काम बुधवार से शुरु होगा।
यहां के लोगांे ने कहा कि यहां इस सिस्टम से काम कराया जाना उनके लिए राहत की बात है। यह शहर का ऐसा एरिया है जहां सीवरेज सिस्टम तैयार करना एमसी के लिए भी चुनौती था।