पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लाइअोवर के नीचे ब्यूटीफिकेशन का काम ठंडे बस्ते में

फ्लाइअोवर के नीचे ब्यूटीफिकेशन का काम ठंडे बस्ते में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरमें चंडीगढ़-अंबाला रोड पर बने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे फ्लाईआेवर के नीचे की जगह लेंड स्केपिंग होने की योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है। पिछले दिनों इस पर नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात हुई थी। फ्लाईआेवर के नीचे दुकानदार अन्य लोग जो गंदगी फेंक उनको रोकने के लिए यह तरीका अपनाया गया था। यह प्लानिंग इसलिए बनी थी कि इस फ्लाईओवर के नीचे काफी जगह है। इसका सही इस्तेमाल होना चाहिए। तभी यहां सफाई रहेगी। यहां प्लािनंग की गई है कि फ्लाइओवर के नीचे की जगह को सुंदर बनाने के साथ इसका अधिक से अधिक फायदा पब्लिक को हो। इसके लिए यहां सैर करने के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा। हरियाला विकसित करने के लिए यहां पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को गमलों में भी लगाया जा सकेगा। इसके अलावा यहां तीन जगहों पर बने पब्लिक के लिए टाॅयलेट बनाने की भी योजना थी।