- Hindi News
- ढकौली में अभी तक नहीं हटे विज्ञापन बोर्ड
ढकौली में अभी तक नहीं हटे विज्ञापन बोर्ड
ढकोलीमेंसड़क पर सोसायटी के बाहर जहां जहां सरकारी वस्तुएं हैं। वहां पर आपको प्राइवेट विज्ञापन देखने को मिलेंगे। चाहे वो मेन रोड हो, पंचकूला ढकोली एंट्री प्वाइंट हो, गलियां हो, ढकोली से सनोली-नगला को जाती रोड हो। सब जगह सरकारी स्ट्रीट लाइट्स के खंभों पर विज्ञापन बोर्ड लगे हैं। इन बोर्ड का कोई भरोसा नहीं कि यह कब किसी वाहन चालक के ऊपर गिर जाएं। इसके साथ कई विज्ञापन के पेड़ पौधों पर भी लगे हैं। जो पेड़ को भी नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे उनकी लाइफ पर असर पड़ता है। यह हमारे वातावरण के लिए भी नुकसान दायक हैं। ढ़कोली साथ लगते गांव वासियों की मांग है कि इनको पेड़ और सरकारी खंभों से जल्द हटाया जाए।
रात के समय यहां पर अंधेरा कायम रहता है। स्ट्रीट लाइट के लोगों ने इस माह कई बार कह दिया असर कुछ भी नहीं है। अंधेर में पहले भी एक्सीडेंट हो चुका है। कई जगह ये होर्डिंग्स लूज हो चुकी जो की वाहन चालकों के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। कुछ पैसे बचाने के लिए व्यापारी अपने ही शहर के लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। वहीं कई व्यापारी हैं जो इन विज्ञापनों को हटाने की मांग कर रहे हैं।
ढ़कोली निवासी मनदीप सिंह का कहना है कि उसने खुद कई बार विज्ञापन बोर्ड को गिरते हुए देखा है। कई बार तो बोर्ड पशु के जाकर लगता है।