- Hindi News
- रविंदरा एनक्लेव फेज 1 2 में सीवरेज की समस्या का होगा हल
रविंदरा एनक्लेव फेज-1/2 में सीवरेज की समस्या का होगा हल
नगरपरिषदके लिए कई सालों से एक बड़ी चुनौती बनी थी कि रविंद्रा एनक्लेव फेज एक और दो में सीवरेज सिस्टम कैसे फिट किया जाए। घरों का सीवरेज मेन लाइन तक लाना ही बड़ी चुनौती थी। मेन लाइन ऊंचाई पर है, गहराई वाले एरिया में बने घरों का सीवरेज यहां ऊपर मेन लाइन तक लाना जरूरी था। सीवरेज को बिना ट्रीटमेंट किए नाले में भी नहीं छोड़ा जा सकता था। काफी समय तक इस पर इंजीनियर से बात करने के बाद इसको लिफ्टिंग कर मेन लाइन तक लाने की योजना बनी। उस योजना पर बुधवार से काम शुरू कर दिया गया है। विधायक मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने यहां करीब एक करोड़ 80 लाख में इन दोनों कॉलोनियों में सीवरेज सिस्टम का काम शुरू करवाया है। इससे यहां के सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। रविंद्रा एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी के लोगांे ने इस काम को शुरू होने पर एनके शर्मा कुलविंदर सोही का धन्यवाद किया।
रविंद्रा एनक्लेव में सीवरेज लाइनों को डालने का काम शुरू हो गया है। इस कारण लोगों को दो-तीन महीने तक सड़क पर खुदाई के कारण परेशानी रह सकती है। इस काम में इतना समय लगेगा। यहां जितने भी घर है, 500 या इससे ज्यादा सभी लोग अपने घरों के सीवरेज कनेक्शन को जोड़ने का काम एकसाथ करें। इससे लोगों का ही फायदा है। एक बार सीवरेज लाइन डाले जाने के बाद उस पर सड़क बनाकर कार्पेटिंग की गई तो उसे सीवरेज कनेक्शन जोड़ने के लिए तोड़ना नहीं पड़ेगा।
गाजीपुर में बन रहे 100 एकड़ के पार्क को यहां बलटाना तक यादविंद्रा पुल तक जोड़ा जाएगा। रविंद्रा के आगे चंडीगढ़ सीमा में भी सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी होगी। यहां ब्यूटीफिकेशन का भी काम होगा। एक छोटा पुल बनाने की यहां के लेागां ने मांग की उसके लिए भी प्रस्ताव पास किया गया।
शर्मा ने नगर परिषद के एसओ अशोक शर्मा से कहा कि यहां पुल के दोनों ओर रेलिंग के साथ लोहे की जालियां लगवाएं। रेलिंग से करीब 5 फुट तक ऊंची जाली से लोग चलते समय घर से उठाया कचरा यहां नाले में नहीं गिराएंगे। इससे यह एरिया सुंदर रहेगा।
सीवरेज के काम की शुरुआात पर यहां एमसी के पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही, जगतार सिंह, अन्य कई लोग शामिल रहे। रविंद्रा एनक्लेव के लेागांे ने कहा कि उनके लिए जो बड़ी परेशानी थी उसका हल हो गया है।