पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वुमन सेफ्टी पर सिर्फ बात हो, असल में काम भी हो

वुमन सेफ्टी पर सिर्फ बात हो, असल में काम भी हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीकीरेप की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो बाकी शहरों का क्या हाल होगा। यही घटनाएं अन्य जगहों पर भी हो सकती हैं। आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए। अगर इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रहे तो इसका असर महिलाओं पर क्या पड़ेगा। ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे हरेक महिला खुद को जोड़कर भी देख रही है। जो कामकाजी महिलाएं हैं, उनको घर से बाहर किसी किसी तरह से मन में डर है पर जो घर पर रहती है उन्हें भी किसी किसी काम से बाजार, बच्चों के स्कूल अन्य जगहों पर कई बार अकेले जाना पड़ता है। ये महिलाएं क्या सोचती हैं, वे क्या चाहती हैं, इस विषय पर यहां बलटाना में एक मीटिंग हुई। महिलाओं ने कहा कि हमारी सुरक्षा पर सिर्फ बात हो, असल में काम भी हो।

महिलाएं तो घर से किसी किसी काम से बाहर जाती हैं। रात हो या दिन जरूरत पड़ने पर जाना पड़ता है। कई बार बाजार जाने से डर लगता है। बाजार में कई आपराधिक किस्म के युवक खड़े रहते हैं। पुलिस को यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने चाहिए। इससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना नहीं रहेगी। -उमा

मार्केट में तैनात रहें पुलिसवाले

शहर में स्नैचिंग हो रही है। लूट की घटनाएं हो रही हैं। शहरों की जनसंख्या बढ़ रही है तो इस तरह की वारदातें होने की आशंका रहती है। महिलाओं को घरों के अंदर या बाहर हर प्रकार से सुरक्षित माहौल देने के लिए काम होना चाहिए। जो महिलाएं रात को ऑफिस में काम करना पड़ता है उनके लिए सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त होने चाहिए। -सुनीताजैन

स्नैचिंग की घटनाओं पर लगे रोक

महिलाएं जिस ऑफिस में काम करती हों, उस ऑफिस की ही जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह घर से ऑफिस और ऑफिस से घर सुरक्षित पहुंचे। रास्ते में उसके साथ कहीं भी ऐसी घटना हो उसके लिए पुलिस को भी अपने नियम कानून और सख्त करने की जरूरत है। हर समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को भी अपनी जिम्मेदारी बढ़ानी चाहिए। -सपना

आॅफिस ही ले सुरक्षा की जिम्मेदारी

जिस तरह का माहौल बड़े शहरों में बना है उसे अभी छोटे शहर दूर तो हैं पर यहां भी महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं समझती हैं। इसके लिए पुलिस को सड़क पर चलने वाली हरेक गाड़ी की वेरिफिकेशन का बढ़िया तरीका निकालना चाहिए, ताकि किसी भी गाड़ी में अगर किसी महिला के साथ कोई घटना होती है तो उस गाड़ी को पकड़ने में ज्यादा समय लगे।