पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों को अपनाने के लिए लोगांे को किया जागरूक

ट्रैफिक नियमों को अपनाने के लिए लोगांे को किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरमेंभारतीय जनता पार्टी के स्पोर्ट्स सेल की ओर से यहां ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से लोागंे को जागरूक किया गया। सड़क पर उन लोगांे को रोककर ट्रैफिक नियमों की पालना करने को कहा गया, जो बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के अलावा अन्य नियमों को तोड़ रहे थे।

बीजेपी स्पोट्स सेल के प्रधान भूपिंद्र सिंह एवं जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज भगवंत सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ट्रैफिक कर्मियों ने लोगों को गाड़ी चलाते हुए सीट बैल्ट लगाने, मोबाइल का प्रयोग ना करने, दोपहिया वाहन चलाते हुए हैलमेट का प्रयोग करने, जेबरा लाइंस पर रुकने, लाल लाइट क्रॉस ना करने एवं ओवर स्पीड पर वाहन चलाने के बारे में जानकारी दी। भूपिंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में रोजाना लोग अपनी जानें गंवा बैठते हैं। कैंसर से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। सर्दियों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए सभी को वाहन चलाते समय सड़क नियमों का पालन करना चाहिए। लोगों से अपील की कि वह खुद भी और अपने परिजनों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। यहां के एरिया चौक अन्य जगहों पर लोगां को रोककर बताया गया कि वे ट्रैफिक नियमों की पालना करें। अपने बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जीरकपुर मंे सड़क पर ट्रैफिक नियमों के लिए लोगांे को जागरुक किया गया।