- Hindi News
- जीरकपुर मोहाली रोड पर प्रशासन का ध्यान नहीं, लोग हो रहे परेशान
जीरकपुर-मोहाली रोड पर प्रशासन का ध्यान नहीं, लोग हो रहे परेशान
जीरकपुर-मोहालकोजोड़ने वाली रोड की हालत ठीक नहीं है। इस रोड पर दोनों शहरों के बीच की बस सर्विस भी चल रही है। इसके बावजूद इस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जीरकपुर के भबात से लेकर माेहाली के फेज 11 तक इस पर रोजाना सैकड़ों लोग जाते हैं, पर इस सड़क की इन दिनों हालत ठीक नहीं है। कई जगहों पर कार्पेटिंग उखड़ी है तो कहीं सड़क पर ऐसे अंधे मोड़ है जिन पर हादसा होने का डर बना रहता है।
इस सड़क की वाइडिंग, कार्पेटिंग और कई जगहों पर ट्रैफिक सिगनल लगाने की जरूरत है। तो इस पर गमाडा और जिला प्रशासन ही ध्यान दे रहा है। जीरकपुर के लेागों के लिए मोहाली जाने के लिए यह सबसे सहुलियत वाली सड़क बन सकती है। इसके बनने से लोगों को चंडीगढ़ में एयरपोर्ट ट्रिब्यून चौक होकर नहीं जाना पड़ेगा। इससे चंडीगढ़ का भी ट्रैफिक कम होगा। यह सड़क जीरकपुर से मोहाली के बीच करीब 8 किलोमीटर लंबी है। जबकि अगर जीरकपुर से चंडीगढ़ के एयरपोर्ट चौक ट्रिब्यून चौक होकर जाना पड़ता है तो सफर करीब 13 से 14 किलोमीटर का हो जाता है। इसके अलावा ट्रैफिक जाम में भी काफी समय लगता है। इसलिए यहां के लेागों की मांग है कि इस सड़क की हालत को सुधारा जाए।
यहां पर रात के समय अंधेरा रहता है। उसके पीछे कारण है कि यहां पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब हैं। उनको ठीक नहीं करवाया जाता है। यह एक प्रकार से शॉर्टकट है। ऊपर से ट्रैफिक लाइट होने के कारण हम लोगों को यह रास्ता ज्यादा सूट करता है। प्रशासन को चाहिए की इस रोड के बारे में सोचें। इसको बढ़िया बनाया जाए। रात को भी इसको इस्तेमाल किया जा सके। इसके लिए स्ट्रीट लाइट ठीक होनी बहुत जरूरी है।।\\\'\\\' -अजयसिंह
रात को रहता है अंधेरा, हादसा होने का खतरा