पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ही नहीं मानती नियम, रॉन्ग साइड से चलाते हैं गाड़ी

पुलिस ही नहीं मानती नियम, रॉन्ग साइड से चलाते हैं गाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैफिकपुलिससे हम क्या उम्मीद रखें, जब वो खुद ही नियम तोड़ने पर उतारु हो। लोगों का लगता है कि ट्रैफिक पुलिस सख्ती दिखाएगी तो यहां पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों की खैर नहीं। वो ट्रैफिक रूल तोड़ना बंद कर देंगे। लेकिन नियम मनवाने वाली बॉडी ही नियम तोड़ने लगे तो लोगों की यह उम्मीद बेमानी ही लगती है। उनको पुलिस से उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए। यहां तक कि लोगों को ट्रैफिक पुलिस पर विश्वास भी नहीं करना चाहिए। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस की गाड़ी जिसमें करीब छह पुलिस कर्मी बैठे हुए थे। कालका हाईवे के बीचोंबीच रॉन्ग साइड जा रही है। उस समय सड़क पर बहुत रश था। उसके बाद भी पुलिस कर्मी गाड़ी को तेजी से आगे ले गया और जो भी बीच में आया उसको हाथ के इशारे से पीछे हटाते चला गया। पुलिस से कौन सवाल करे कि आप क्यांे रॉन्ग साइड ड्राइविंग कर रहे हैं। उनके पास तो जैसे पूरी अथॉरिटी है। इसी वजह से वो रॉग साइड ड्राइविंग कर रहे थे।

पुलिसकर्मी गाड़ियों के बीच से रॉन्ग साइड से जाते हुए।