वीआईपी रोड पर हो पुलिस का बीट बॉक्स
वीआईपीरोडपर तेजी से मार्केट, मॉल, काॅलोनियां एन्क्लेव बन रहे हैं। वहां पर भी निरंतर लोगों का आना जारी है। निरंतर वोटर भी बढ़ रहे हैं। जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है। अब लोहगढ़ के थाने के सहारे वीआईपी रोड का काम नहीं चल सकता है। यहां पर क्राइम असमाजिक तत्वों पर काबू पाने के लिए बीट बॉक्स बनाया जाना बेहद अहम हो गया है। इससे शहर में हो रहे क्राइम पर कंट्रोल भी रहेगा और बॉर्डर एरिया में हो रही गड़बड़ी पर भी पूरी तरह नजर रखा जा सकेगा।
वीआईपी एरिया तो बॉर्डर पर ही है। यहां से अगर कोई क्राइम करके दूसरे शहर भाग गया तो उस शहर की पुलिस ही इस मामले में रिएक्ट कर सकती है। ऐसे में दिक्कतें उभर सकती हैं। लोहगढ़ का थाना यहां से करीब तीन किलोमीटर दूर है। वहां जाने में या वहां से आने में लोगों को दिक्कत होती है। जितना समय आने जाने में लगता है वहां से आने में देरी हो जाती है। ऐसे में चोरों और अपराधियों के लिए काम को अंजाम दना आसान हो जाता है।