पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाजीपुर में नहीं जलतीं स्ट्रीट लाइटें

गाजीपुर में नहीं जलतीं स्ट्रीट लाइटें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीरकपुरस्थितगाजीपुर में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सीवरेज की बदबू, सीवरेज के पानी से सड़कों का हाल खराब हो रहा है। सबसे ज्यादा लोग स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से लोग परेशान हैं। ऐसे नहीं है कि नगर परिषद को यहां के दिक्कतों के बारे में पता नहीं है। गाजीपुर निवासियों ने बताया कि नगर परिषद में अब तक वो छह बार स्ट्रीट लाइट जलने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन नगर परिषद इन लोगों की समस्या की तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा है। इसके साथ यहां पर सीवरेज ड्रेनेज पाइप का भी बुरा हाल है। बाहर नालियों की सफाई नहीं होती है। रात को अाने वाला हर इंसान परेशान होता है। ऊपर से कई बार गंदा पानी सड़कों पर आने से सारा दिन लोगो को बदबू में ही रहना पड़ता है। यहां के निवासी राजिंदर सिंह का कहना है कि गाजीपुर में दिवाली से पहले ही स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है।