विश्व एंटी करप्शन डे मनाया गया
एंटीकरप्शनसैल जीरकपुर द्वारा विश्व एंटी करप्शन मनाया गया। जीरकपुर के चौड़ा बाजार स्थित सैल के दफ्तर में भारी संख्या में शहर वासियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर शहरवासियों ने आज के समाज में पसर रहे भ्रष्टाचार पर चिंता प्रकट की भविष्य में भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयास के बारे में बात की।
सैल के चेयरमैन नौनिहाल सिंह निक्कू सोढी ने बताया कि इस मौके एकत्र लोगों ने रिश्वतखोरी रोकने के लिए एकजुट होकर चलने का प्रण लिया। कार्यक्रम दौरान एकत्र लोगों को संस्था के प्रधान नरेन्द्र गोयल, हरपाल सिंह सोढी, चरनजीत सिंह मेहता, मनीष पुंडीर राकेश खेर ने भी संबोधित किया। इस मौके सुरेश खटकड़, हरप्रीत सिंह ढकौली, जतिंद्र सिंह काठगढ़, मनजीत सिंह सोढी, अनिल कुमार जैन, नवीन सांगवान प्रधान भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।