पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटियाला हाईवे से लगती सोसायटीज में 4 घंटे कट

पटियाला हाईवे से लगती सोसायटीज में 4 घंटे कट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियालाहाईवेके साथ लगती सोसायटीज में बुधवार को पावरकॉम ने अघोषित कट लगाया। यहां पर भी पहले की तरह लोगों को यह नहीं पता लगा कि यह अघोषित कट था कि कहीं फॉल्ट आया था। लोगों की बार बार मांग है कि हम कम से कम इतना तो पता होना चाहिए की अघोषित कट लगा है या कहीं फाॅल्ट आने के कारण िबजली सप्लाई बंद हो गई है। वो तभी पता चलेगा जब पावरकॉम के कर्मचारी फोन उठांए। वो अन नोन नंबर से जो कॉल आती है उसको उठाते ही नहीं। जो शिकायत नंबर दिया गए थे, वो भी बुधवार को बंद थे। अगर ऐसे नंबर बंद आंएगे या फोन नहीं उठाया जाएगा तो कहां से लोग कट के बारे में आगे अधिकारियों कर्मचारियों को बता पाएंगे। ताकि उसका समय पर निवारण हो सके। लोगों को दिक्कत आए पावरकॉम ने नंबर चालू िकए थे। जबकि नंबर चालू होने के कुछ समय बाद ही यहां पर नंबर बंद आने लगे। जुन माह में यह नंबर घोषित किए थे। नंबर देने के करीब 20 दिन बाद से ही लोगों की कंपलेंट आने लगी है कि फोन करने पर नंबर बंद रहा है। उसके बाद भी पावरकॉम ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। 4 घंटे एकेएस, शिवालिक विहार और शिवालिक विहार टू, शिवा एन्कलेव में कट लगा। एकेएस कलोनी में रहने वाले महावीर जोशी का कहना है कि कम से कम पावरकॉम के अधिकारी फोन तो उठाया करें। हमारे पास लाइनमैन से लेकर एसडीओ तक का नंबर है। कोई भी हमारी दिक्कत को सुनता नहीं है।