- Hindi News
- झूलती बिजली की तारों को अंडरग्राउंड डालने की तैयारी
झूलती बिजली की तारों को अंडरग्राउंड डालने की तैयारी
लोगों की सहुलियत के लिए ही जीरकपुर एमसी यह काम कर रही है।
अंबाला रोड से पटियाला हाईवे तक डाली जाएगी तार
वीआईपीरोड अंबाला रोड से शुरू होकर दूसरी तरफ पटियाला रोड तक मिलती है। कम सेे कम यह 2.5 किलोमीटर का एरिया है। पावरकॉम एमसी यहां पर अंबाला रोड से पटियाला हाईवे तक अंडरग्राउंड तार डालेंगे। इसके बाद ही वीआईपी रोड के दूसरे और तीसरे फेज का काम होगा। आपको बता दें कि वीआईपी रोड की चौड़ाई का काम तीन फेज में डिवाइड किया गया है।
1 करोड़ 65 लाख का एस्टिमेट रखा गया है
अंडरग्राउंडकेबल डालने के प्रपोजल को पास कर दिया गया है। अभी इसका पेपर वर्क चल रहा है। यहां पर सड़क के साथ ही इसको पटरियों के सहारे ढ़का जाएगा। यह एक अलग लाइन होगी। इन सब काम को पूरा करने के लिए 1 करोड 65 लाख रुपए का एस्टिमेट बनाया गया है। जिसमें अगर जरूरत पड़ी तो फेरबदल हो सकता है। कम या ज्यादा होने की संभावना है।
अगर वीआईपी रोड को चौड़ा करना होता तो शायद इस ट्रायल पर विचार ही नहीं होता कि तारें अंडरग्राउड की जांए। क्येांकि यहां पर सड़क चौड़ा करने में सबसे बड़ी दिक्कत बिजली के खंभे थे। जिनकी तारें लटकी हुई थी। उनको हटाए बिना सड़क चौड़ी नहीं हो जा सकती थी। इसके लिए पावरकॉम ओर एमसी ने मीटिंग बुलाई। जिसमें यह उपाए निकाला गया है कि तारें अंडरग्राउंड कर दी जांए। इससे सड़क बनाने के लिए प्रयाप्त जगह मिल जाएगी। तारें अंडरग्राउंड करने के बाद अगर हम लोग सफल हो गए तो पूरे शहर में इसी प्रकार काम किया जाएगा।
भूपेश सिंह|जीरकपुर
जीरकपुरमंेबिजली की झुलती तारों की परेशानी को दूर करने के लिए पॉवरकाम ने इनको अंडरग्राउंड डालने का काम शुरु किया है। यह काम एमसी के साथ मिलकर किया जा रहा है। लोगों की सहुलियत के लिए ही जीरकपुर एमसी यह काम कर रही है। तार देने का काम पावरकाॅम करेगा। इसमें तकनीकी सहयोग भी पावरकाॅम का ही होगा। दोनों बाॅडीज िमलकर इस काम पूरे शहर में लागू करना चाहते है। वीआइपी रोड पर ट्रालय बेस पर यह काम हो रहा है। अभी इसका एस्टीमेट तैयार किया गया है। अगर यह ट्रायल कामयाब रहा तो पूरे शहर में सभी बिजली की तारें अंडरग्राउंड की जाएंगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वीआईपी रोड काे चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसी मौके का फायदा उठाकर सबसे पहले यहां ट्रायल किया जा रहा है।
अंबाला रोड से पटियाला रोड तक पूरी वीआईपी रोड कवर की जा