- Hindi News
- जीरकपुर पुलिस ने शहर में बने कई मॉल्स, बस स्टैंड में की सरप्राइज चेकिंग
जीरकपुर पुलिस ने शहर में बने कई मॉल्स, बस स्टैंड में की सरप्राइज चेकिंग
शहरमें जीरकपुर पुलिस ने कई जगहों पर सरप्राइज चेकिंग की। यहां बने शॉपिंग मॉल्स के कारण यहां की पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का भी दबाव बढ़ गया है। पंचकूला लाइट प्वाइंट के पास बना पारस डाउन टाउन मॉल, चंडीगढ़-अंबाला रोड पर बना बेस्ट प्राइज स्टोर, उसके सामने बना मेट्रो कैश एंड कैरी स्टोर, इस रोड पर अागे बना डकेथलन स्पोर्ट्स मॉल पर यहां सुबह 9 से लेकर रात 9 बजे तक पब्लिक अच्छी खासी संख्या में रहती है। सबसे ज्यादा भीड़ पारस डाउन टाउन मॉल में रहती है। इस मॉल पर चंडीगढ़ में बने एलांते मॉल का भी ज्यादा असर नहीं हुआ है। इसमें चार सिनेमा, बिग बाजार, मेकडोनाल्ड, कई रेस्टोरेंट, आउलेट है। इसलिए यहां खरीदारों की संख्या भी रहती है। हालांकि मॉल की अपनी सिक्योरिटी यहां काफी चुस्त है। इसके बावजूद पुलिस सुरक्षा यहां जरूरी है। बुधवार को यहां पुलिस ने पारस डाउन टाउन, बिग बाजार, बस स्टेंड अन्य सार्वजनिक जगहों पर बम निरोधक डाग स्क्वायड दस्ते ने सर्च कार्रवाई की। पुलिस को यहां इस तरह की कार्रवाई रुटीन में करने की जरुरत है। इससे यहां पुलिस सुरक्षा और मजबूत होगी। बलटाना पुलिस चौकी के अंर्तगत आने वाले इस मॉल के बारे में चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार ने कहा कि यहां सर्च कार्रवाई रुटीन में की जाएगी इससे यहां किसी भी प्रकार की घटना सये बचा जा सकता है।
पुलिस ने यहां शॉपिंग मॉल अन्य सार्वजनिक जगहों पर सर्च किया है। लोगांे की सुरक्षा के लिए पुलिस कहीं भी कोताही नहीं बरत रही है। पूरे मॉल के अलावा शहर में उन जगहांे पर भी चेिकंग की जहां कोई जानता तक नहीं है। -अनिलकुमार, एसपीडेराबस्सी
जीरकपुर मंे पुलिस का काम बढ़ गया है। इसलिए यहां पुलिस की संख्या भी बढ़ाने की जरुरत है। जिस तरह से चंडीगढ़ में हरेक चौराहे पर पब्लिक के लिए पुलिस तैनात रहती है। यहां भी रहनी चाहिए। यहां जनता के हित के लिए जरुरी है। -सतनामसिंह
यहां जीरकपुर मंे मेन रोड पर बस टर्मिनल या इसके आसपास पुलिस की पीसीआर हर समय तैनात रहनी चाहिए। यहां ट्रैफिक वाले तो होते हैं पर थाने की पुिलस पटियाला चौक पर नहीं होती है। इससे यहां किसी दिन कोई वारदात हो सकती र्है। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था पर और काम करने की जरुरत है। मेन रोड पर कहीं भी जरुरत हो पुलिस तभी समय पर मिलेगी जब वह चलेगी।
-दीपकशर्मा
जीरकपुर के पासर डाउन टाउन मॉल में डाग स्क्वायड ट