पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली हिजड़े बनकर ऐंठ रहे थे रुपए, लोगों ने पीटा, पुलिस के हवाले किया

नकली हिजड़े बनकर ऐंठ रहे थे रुपए, लोगों ने पीटा, पुलिस के हवाले किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकलीहिजड़ेबनकर बधाई लेते दो युवकों को लोगों ने दबोचा। पहले लोगों को दोनों को पीटा और बाद में पुलिस हवाले किया। दोनों की पहचान राजपुरा के रहने वाले िबक्रम और रंगनाथ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों बहरूपिए हैं।

यह घटना सोमवार को जरनैल एन्क्लेव फेज-2 में हुई। जरनैल एन्क्लेव में रहने वाली बनीता अपने घर के बरामदे में बच्चे को गोद में लिए खड़ी थी। िहजड़े बने िबक्रम और रंगनाथ ने कहा कि उन्हें बच्चे की बधाई चाहिए। बनीता ने बताया कि अभी घर पर कोई नहीं हैं बाद में आकर ले जाना, लेकिन वे नहीं माने। बोलने लगे कि अगर खाली हाथ लौटाया तो बददुआ लगेगी। बनीता पड़ोस के घर से 2100 रुपए लेकर आई और उन्हें दिए। इसके बाद िबक्रम और रंगनाथ आगे दूसरे घर में गए। वहां अहिल्या नामक महिला से बधाई मांगी। अिहल्या ने 101 रुपए दिए। अहिल्ला ने सोने की अंगूठी पहनी थी। अंगूठी को वे जबरदस्ती उतारने के लिए कह रहे थे, लेकिन अहिल्या ने उनकी बात नहीं मानी। शोर पड़ने पर लोग इकट्‌ठा हो गए।

लोगाें ने इस इलाके में आने वाले असली हिजड़ा सीमा महंत की चेला आरती को बुलाया। आरती और लेागों ने दाेनों नकली हिजड़ों की पिटाई की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पहले दोनों खुद को धनास के रहने वाले बता रहे थे और एक ने अपना नाम सोनू बताया। बाद में पुलिस दोनों को थाने ले गई। थाने में पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने असली नाम और पता बताया। जीरकपुर थाने से आईओ बुट्‌टा सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों नकली हिजड़े बहरूपिए हैं आैर दोनों शादीशुदा हैं।

बाइक आई तो दाना चुग रहे कबूतर अचानक उड़ गए

दोपहर वाईपीएस चौराहे के पास दाना चुग रहे कबूतरों का झुंड एकाएक आसामन की तरफ उड़ गया तो उनकी परछाई जमीन पर एेसे पड़ी की मानो जमीन और आसमान में कबूतर उड़ान भर रहे हों फोटो : गीतांश गौतम