- Hindi News
- ट्रेन आई तो युवक ने युवती को खींचकर साइड किया, फिर जमकर की पिटाई
ट्रेन आई तो युवक ने युवती को खींचकर साइड किया, फिर जमकर की पिटाई
अंबालाकीयुवती आैर चंडीगढ़ का सोनू करीब डेढ़ बजे रेलवे लाइन पर पहुंचे। दोनों ही अपनी जान देना चाहते थे। दाेनों ट्रैक के बीचों-बीच खड़े भी हो गए। लेकिन जब ट्रेन बिल्कुल पास गई तो युवक ने फिल्मी स्टाइल में युवती का हाथ खींचा और उसे एक साइड कर दिया। ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद युवक ने अपनी युवती को पीटना शुरू कर दिया। यह होता देख मौके पर लाेग जुटने लगे। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया।
रोते-रोते लड़की ने बताया कि वह अंबाला की रहने वाली है और जीरकपुर के एक होटल में काम करती है। वह बलटाना में पीजी रहती है। चंडीगढ़ के रहने वाले सोनू के साथ उसका अफेयर चल रहा था। इसी बीच उसे पता चला कि सोनू शादीशुदा है। इसके बाद वह उससे दूर रहने की कोशिश करने लगी। उधर, घरवाले सोनिया की कहीं शादी की बात चला रहे थे। जब सोनू का यह पता चला तो वह सोनिया पर दबाव बनाने लगा कि वह किसी और से शादी करे। युवती ने बताया कि सोनू के कारण उसके दो रिश्ते पहले भी टूट चुके हैं। बुधवार को सोनू उससे मिला और इसके बाद हमने सुसाइड करने का फैसला किया। दोनों ने ट्रेन के नीचे आने की कोशिश की, पर ऐन वक्त पर साेनू ने उसका हाथ खींच लिया। ट्रेन जाने के बाद सोनू ने उसकी जमकर िपटाई की।
लड़की को पिटते देख रुका था: राजेश
एडवोकेटराजेश ने बताया कि उसने देखा कि युवक लड़की को पीट रहा है। उसने गाड़ी रोकी। इतने में लड़का वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद भीड़ युवती को बलटाना पुलिस चौकी ले गई। यहां युवती ने शिकायत देने से मना कर दिया। लोगों ने साेनू की प|ी को घटना की जानकारी फोन पर दी। साथ ही लड़की की मां को भी फोन कर बुला लिया।