पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगला ढकोली रोड पर सीवरेज का पानी

नगला-ढकोली रोड पर सीवरेज का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंगपुराचौकके पास से आगे नगला-ढकोली रोड पर चलना इन दिनों वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है। समय पर इस सड़क की मरम्मत होने से यहां गहरे गड्ढे बन गए हैं। इसी जगह माया गार्डन और एक्सकोन एरिया के पास सड़क पर सीवर का पानी भी जमा हो गया है। इससे सड़क की हालत और खराब हो गई है। यहां गाडियां को क्षति पहुंच रही है। सिंगपुरा चौक से बाया नगला होकर ढकोली पंचकूला की ओर जाने वाले लोगों को इससे भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सिंगपुरा चौक से नगला गांव के आगे सनौली मंे गुरुद्वारे के पास तक सड़क को बनाने की जरुरत है। इस सड़क के खराब होने से रोजाना हजारों लोग परेशान हो रहे हैं।

^मैं इस सड़क के कारण रोज परेशान हो रहा हूं। मेरे अलावा इस पर चलने वाले हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। ढकोली,पंचकूला के लोग इस सड़क से निकलते हैं। इसको जल्दी बनाया जाना चाहिए। अब यहां सीवर का पानी भी रहा है। पैदल तक यहां चलने की जगह नहीं है। यहां दो पहिया वाहनों के उपर कीचड़ पड़ जाता है। -तेजिंदर सिंह

^मैं यहां से गुजरा तो सड़क की हालत देखकर परेशान हो गया। यहां काफी गहरे गढ्ढे पड़ गए है। इस जगह पानी भी गया है। पानी बंद कर इस पर कार्पेटिंग की जानी चाहिए। सिंगपुरा चौक से लेकर नगला गांव के पास नाले पर बने पुल तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए। आगे सनौली तक इस सड़क को टू लेन में बदलना चाहिए। सबसे पहले इसके टूट हुआ भाग को बनाने की जरुरत है। -संजीव

सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए

यह सड़क पैदल चलने के लायक भी नहीं रही

सिंगपुरा चौक के पास से आगे नगला-ढकोली रोड पर चलना इन दिनों वाहनों के लिए सुरक्षित नहीं है।