नागपुर. महिला और बेटियों को निर्भय एवं व्यक्तित्व विकास की दृष्टिï से निर्भ बेटी सुरक्षा अभियान-2014 अंतर्गत आत्मसुरक्षा महाशिविर का समापन मंगलवार, 16 दिसंबर को होगा। इस महाशिविर में सुबह 8 से 10 बजे तक रेशमबाग मैदान पर 25 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित छात्राएं सामूहिक रूप से मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेंगी।
यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्र्ड होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। महापौर प्रवीण दटके की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि महिला व बाल विकास कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे, मंत्री दिवाकर रावते, शालेय शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, मंत्री प्रकाश मेहता, मंत्री रामदास कदम, मंत्री डा. दीपक सावंत, सभापति अश्विनी जिचकार के साथ राज्यमंत्री विद्या ठाकुर, राज्यमंत्री अंबरीश आत्राम, संजय राठौर, शहर के विधायक व समाजसेवी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।
125 मार्शल आर्र्ट प्रशिक्षक दे रहे प्रशिक्षण
इस आत्मरक्षा महाशिविर क माध्यम से नागपुर व नागपुर ग्रामीण के करीब 230 विद्यालयय व महाविद्यालयों की छात्राओं को समिति के 125 मार्शल आर्र्ट प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसके लिए देश के प्रसिद्ध मार्शल आर्र्ट प्रशिक्षक विलास बोबडे, अनवर अली, विनोद गुप्ता, राजेश लारोकर, सचिन अंजीकर, मोबीन विलियम, रोशन खाडे, धनश्री जोशी, पूर्णिमा बंगाले आदि की टीम अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रही है।
आयोजन का आकर्षण
इस महाशिविर में मार्शल आर्र्ट के कुशल प्रशिक्षकों द्वारा हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। प्रदर्शन करने वाले कुशल प्रशिक्षकों में मास्टर नंदू साकोरे, गजानन लाडी, अल्तमस शेख, काजल मून, श्रद्धा वैद्य द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री निर्र्भय बेटी सुरक्षा दिन घोषित करें
समिति के संस्थापक ज्ञानेश्वर गुरव, सचिव सविता पांडे तथा डा. कुणाल सिंग, पंकज गायकवाड़, देशकर, नरेश निमजे, सुनीता गादलवार, सुनीता तांबुसकर, दिनेश गोरले, विनोद इंगले, गणेश सेंगर आदि ने दो वर्ष पूर्व दिल्ली में 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गंभीर घटना हुई थी। इसलिए मुख्यमंत्री से इस दिन को निर्भय बेटी सुरक्षा दिन घोषित करने की मांग की है। कार्यक्रम में निर्भया को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।