पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनागपुर/ संवाददाता, काटोल. कुएं में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना काटोल तहसील के कचारी सावंगा ग्राम में रवि बंसीलाल जैस्वाल के घर के कुएं में मंगलवार को सुबह 11 बजे हुई। पता चला है कि जैस्वाल के घर के कुएं से पंपिंग सेट से पानी निकालने का काम शुरू था। अचानक पंपिंग सेट बंद हो गया। उसके बाद एक-एक कर 7 लोग पंप की जांच करने कुएं में उतरे लेकिन जिंदा एक ही व्यक्ति वापस लौटा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गयी। पुलिस विभाग के वरिष्ठï अधिकारी व दमकल विभाग नागपुर के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कुआं 30 फीट गहरा और 4 फुट चौड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार कचारी सावंगा निवासी रवि जैस्वाल ने मकान के कुएं की सफाई के लिए गांव के चिरकुट पंजाबराव बावणे (45), हरीचंद्र नत्थु बावणे (43) , जीवन शामराव मारबते (32) , भूषण बबन मानमोडे (27), आदेश चिंतामन सोनवणे (26) और सुनील नामदेव आहाके (30) को बुलाया था। कुएं में पंप डालकर सफाई की जा रही थी। अचानक पंप बंद हो जाने पर इनमें से चार लोग कुएं में एक एक करके उतरे। कुएं में दम घुट जाने से चार लोगों की मौत हो गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.