पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में करेंगे प्रवेश, 7 निर्दलीय विधायक राकांपा में शामिल!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सात निर्दलीय विधायकों को अपने पाले में खींचने में कामयाब रही। सोमवार को ये सात निर्दलीय विधायक राकांपा में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की मौजूदगी में ये निर्दलीय विधायक पार्टी में प्रवेश करेंगे। राकांपा में शामिल होने वाले विधायकों में कैबिनेट मंत्री दिलीप सोपल का नाम प्रमुख है।
जलापूर्ति मंत्री सोपल ने 2009 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके अलावा निर्दलीय विधायक विलास लांडे , लक्ष्मण जगताप , रमेश थोरात , बालासाहेब पाटील समेत अन्य विधायक राकांपा में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार राकांपा में शामिल होने वाले सातों विधायक पिछले पांच सालों से सरकार को समर्थन दे रहे थे। इससे पहले कुछ दिन पहले चार निर्दलीय विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।