पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवाओं के लिए अलर्ट: 28 की उम्र में अब तक 8 बाईपास सर्जरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। 28 साल के प्रशांत पवार पेशे से इंजीनियर है। दिल के मरीज हैं। अब तक 8 बाईपास सर्जरी हो चुकी हैं। मुंबई के डॉक्टरों के अनुसार इतनी कम उम्र में इतनी सर्जरी का यह संभवत: दुनिया में पहला मामला है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रशांत का दिल किसी 70 साल के बूढ़े जैसा है।

हार्ट के युवा मरीजों में दो ब्लॉकेज भी 'रेयर' होते हैं। प्रशांत के सात ब्लॉकेज हैं। तीन 40', तीन 70' और एक 100 फीसदी ब्लॉकेज है। प्रशांत एक जेनेटिक डिस्ऑर्डर से जूझ रहे हैं जो शरीर में कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ा देती है। उनके पिता की मृत्यु भी हार्ट अटैक से ही हुई थी। नवंबर 2012 में पहली बार जब प्रशांत के कंधे में दर्द हुआ तो इस बीमारी का पता चला था। तब से उनकी अब तक 8 सर्जरी हो चुकी हैं।