पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अबु धाबी के युवराज की पार्टी में साथ दिखे अंबानी ब्रदर्स, सलमान व सुष्मिता भी पहुंचे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. मेक इन इंडिया वीक में शामिल होने आए अबु धाबी के युवराज शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान के ऑनर में मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में रॉयल डिनर पार्टी हुई। डिप्लोमेसी और पॉलिटिक्स की फील्ड के अलावा पार्टी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे मुकेश और अनिल अंबानी। लंबे वक्त के बाद दोनों भाई देर तक बातचीत करते नजर आए। जानिए और क्या खास रहा पार्टी में...
- पार्टी में सलमान खान और सुष्मिता सेन भी लंबे वक्त बाद एक साथ नजर आए। दोनों स्टार्स ने बीवी नंबर वन में एक साथ काम किया था।
- पार्टी में खासतौर पर पीएम मोदी के लिए वेज डिशेज बनवाई गई थीं।
- इसमें महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस, एग्रीकल्चर मिनिस्टर एकनाथ खडसे समेत कई बड़े नेता भी मौजूद थे।
- फोटो खिंचवाने की जिद कर रही एक बच्ची को सलमान ने गोद में उठा कर फोटो खिंचवाई ।
कौन-कौन हुए रॉयल डिनर पार्टी में शामिल...
पार्टी में अनिल कपूर, सिद्दार्थ मल्होत्रा, आर. माधवन और रेमंड्स के मालिक गौतम सिंघानिया समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
प्रोग्राम में क्या बोले पीएम...
- इससे पहले ख़ास प्रोग्राम में मेक इन इंडिया वीक का उद्घाटन शनिवार को नरेन्द्र मोदी ने किया।
- इस दौरान उन्होंने देश में सरल लाइसेंसिंग व आसान क्लियरेंस का वादा करते हुए कहा कि सरकार पिछली तारीख से कोई टैक्स नहीं लगाएगी।
- नए इन्डस्ट्रलिस्ट काम करने व डिलीवरी के नए तरीके अपना रहे हैं। सरकार उन्हें सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है।
- इन्डस्ट्रलिस्ट्स को मेरी सलाह है, ‘इंतजार मत कीजिए। सुस्त मत पड़िए। भारत में बेशुमार मौके हैं।’
- सरकार सड़क, पोर्ट, रेलवे, एयरपोर्ट, टेलीकॉम, डिजिटल नेटवर्क और क्लीन एनर्जी में इन्वेस्टमेंट बढ़ाना चाहती है।
- सोशल प्लान्स व एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी ज्यादा पैसे लगाए ताकि लोगों की कमाई बढ़े और उनका जीवन स्तर सुधरे।
क्या है मेक इन इंडिया वीक...
देश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने मुंबई में 'मेक इन इंडिया वीक' ऑर्गनाइज किया गया है। यह समिट 13 से 18 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान पोर्ट, टेक्सटाइल व शिक्षा के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट पर सरकार का खास जोर रहेगा। इसमें 60 से भी अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें, अबु धाबी के प्रिंस की पार्टी में और कौन-कौन सी बड़ी हस्तियां पहुंचीं...
खबरें और भी हैं...