मुंबई. मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर चल रहे 'मेक इन इंडिया वीक' में रविवार शाम कल्चरल प्रोग्राम के दौरान आग लग गई। आग लगने के ठीक पांच मिनट पहले अमिताभ बच्चन ने परफॉरमेंस दी थी। हादसे के बाद अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि आग लगने के पहले मैं स्टेज पर ही था, प्रोड्यूसर मुझे फिर स्टेज पर जाने कह रहे थे। अगर स्टेज पर फिर जाता तो मैं आग में फंस सकता था। जानिए और कौन-कौन से स्टार्स करने वाले थे परफॉर्म...
- प्रोग्राम की शुरुआत में अमिताभ, हेमा मालिनी ने परफॉरमेंस दी थी।
- इसके बाद एक्टर श्रेयस तलपडे परफॉर्म करने वाले थे।
- स्क्रिप्ट राइटर प्रसून जोशी भी स्टेज के पास मौजूद थे।
- अमिताभ ने उनकी लिखी कविता पर परफॉर्म किया था।
- श्रेयस के बाद सोनाक्षी सिन्हा भी परफॉर्म करने वाली थीं।
- जिस वक्त आग लगी उस समय पूजा सावंत लावणी कर रही थी।
स्टेज से 50 फीट दूर थे आमिर...
हादसे के वक्त आमिर खान स्टेज से 50 फीट की दूरी पर थे। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मैं बैक स्टेज पर था, शुक्र है किसी की जान नहीं गई। सीएम देवेन्द्र फडनवीस और उनके अधिकारियों ने मौके पर से लोगों को सुरक्षित निकाला। उनका काम काबिल-ए-तारीफ़ है।
क्या है मेक इन इंडिया वीक...
देश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने मुंबई में 'मेक इन इंडिया वीक' ऑर्गनाइज किया गया है। यह समिट 18 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान पोर्ट, टेक्सटाइल व शिक्षा के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट पर सरकार का खास जोर रहेगा। इसमें 60 से भी अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस प्रोग्राम का शनिवार को उद्घाटन किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें हादसे की PHOTOS साथ ही देखें सेलेब्स के ट्वीट...