पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • लंदन से शुरु हुई थी इस अरबपति कपल की ‌लव स्टोरी, पेज 3 पार्टीज के हैं शौकीन

लंदन से शुरु हुई थी इस अरबपति कपल की ‌लव स्टोरी, पेज 3 पार्टीज के हैं शौकीन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुबंई। सोशलाइट और अरबपति बिजनेसमैन अदार पूनावाला और उनकी वाइफ नताशा की लव स्टोरी लंदन में पढ़ाई के दौरान शुरु हुई थी। dainikbhaskar.com वेलेन्टाइन वीक के मौके पर इस कपल की लव स्टोरी बता रहा है। ऐसी है अदार पूनावाला...
- अदार, अरबपति बिजनेसमैन साइरस पूनावाला के बेटे हैं।
- वे उनके पिता की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं।
- लंदन के वेस्टमिनिस्टर यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर वे पिता के बिजनेस से जुड़े।
- उनकी शादी नताशा से हुई है। पिता की तरह ही उनके नाम भी अरबों की प्रॉपर्टी है।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं नताशा...
नताशा 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' से ग्रैजुएट हैं। नताशा अपने फैशन स्टेटमेंट और पेज 3 पार्टीज के लिए जानी जाती हैं। बताया जाता है कि जब अदार और नताशा की मुलाक़ात लंदन में ही हुई थी, तब अदार वहां वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे। शुरुआती डेटिंग के बाद यहीं दोनों के बीच प्यार गहरा हुआ।
2006 में हुई थी शादी

नताशा और अदार की शादी 2006 में पुणे में हुई थी। इस शादी में महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम विलास राव देशमुख, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, फारूख अब्दुल्ला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, लिकर किंग विजय माल्या जैसी कई बड़ी हस्तियां आई थीं।
हॉर्स रेस के शौकीन

नताशा अपने फैशन स्टेटमेंट और पेज 3 पार्टीज के लिए जानी जाती हैं, वहीं अदार कार और हॉर्स रेस के शौकीन हैं। नताशा अंबानी, बिग बी से लेकर सलमान खान की पार्टीज में वे अक्सर दिखाई देती रही हैं। वे हर साल बिग न्यू ईयर पार्टी भी ऑर्गनाइज करती हैं।
आगे की स्लाइडस में देखें फोटोज....
खबरें और भी हैं...