पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आग लगने ले बाद CM फडनवीस ने बचाई लोगों की जान, संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर चल रहे 'मेक इन इंडिया वीक' में रविवार शाम कल्चरल प्रोग्राम के दौरान आग लग गई। आग से पूरा स्टेज जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने खुद मोर्चा संभाला और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानिए कैसे सीएम ने संभाला मोर्चा...
-जब आग लगी तब सीएम देवेन्द्र फडणवीस अन्य वीआईपी गेस्ट के साथ पहली रो में बैठे थे।
- कुछ आई विटनेस के मुताबिक, आग लगते ही वे स्टेज पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
- कुछ ही मिनटों में रेस्क्यू टीम भी पहुंची तब तक सीएम अन्य अधिकारियों के साथ लोगों को बाहर निकालते रहे।
- आग पर काबू पाए जाने के बाद सीएम डिजास्टर मैनेजमेंट के ऑफिस में काफी देर तक रुके रहे ।
- ट्विटर पर सीएम फडनवीस को इस ब्रेव काम की तारीफ़ की जा रही हैं ।
- आमिर खान ने ट्वीट किया कि सीएम फडनवीस आखिर तक मौजूद रहे, उन्होंने सबको सुरक्षित निकालकर बेहतरीन लीडरशिप दिखाई है।
जांच के आदेश
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फडणवीस से बात करके इस घटना के संबंध में जानकारी ली। फडणवीस ने ट्वीट किया,“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने फोन पर मुझसे बात करके इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकारी ली और उन्होंने केन्द्र सरकार की तरफ से सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया।”
आगे की स्लाइड्स में देखें मेक इंडिया वीक के स्टेज पर लगी आग की फोटोज...
खबरें और भी हैं...