पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ड्रिप इरिगेशन स्कीम में धांधली, महाराष्ट्र सरकार ने दर्ज कराई 11 पर FIR

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. बॉम्बे हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने ड्रिप इरिगेशन स्कीम में धांधली होने की बात स्वीकार की है। सरकारी वकील संदीप शिंदे ने बताया कि सरकार ने इस मामले में पांच सरकारी अधिकारियों समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इस पूरे मामले की निगरानी मुख्य सचिव कर रहे हैं। मामले में अंतिम रिपोर्ट मिलते ही गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। जस्टिस वीएम कानडे व जस्टिस रेवती मोहिते ढेरे की बेंच के समक्ष शिंदे ने साफ किया कि स्कीम में सात करोड़ रुपए की अनियमितता का पता चला है।
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर ही हमने कार्रवाई शुरू कर दी थी, अब अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। बेंच ने मामले की सुनवाई चार सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया है।
याचिका में दो हजार करोड़ के घोटाले का आरोप : ड्रिप इरिगेशन स्कीम में धांधली के आरोप को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश वागधरे ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में दो हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया गया है। इसके मुताबिक सोलापुर में इस स्कीम में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।
खबरें और भी हैं...