मुंबई. केंद्र की भाजपा सरकार में मंत्री न बन पाने वाले आरपीआई अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामदास आठवले जल्द ही मुख्यमंत्री के रूप में नजर आएंगे। चौंकिए नहीं, आठवले हकीकत में नहीं बल्कि एक मराठी फिल्म में मुख्यमंत्री की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
बुधवार को गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में उन्होंने इस मराठी फिल्म कन्या रत्न के लिए शूटिंग की। आठवले अपनी इस नई भूमिका को लेकर काफी चर्चा में हैं। वे फिल्म में मुख्यमंत्री तो बन गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार में उनके मंत्री बनने का इंतजार उनके समर्थक कर रहे हैं। चुनाव पहले भाजपा को समर्थन देने वाले आठवले को राज्य में भी सत्ता में हिस्सेदारी नसीब नहीं हुई है। अब देखना यह होगा कि भाजपा कब आरपीआई को सत्ता में शामिल करती है।