मुंबई. ‘मेक इन इंडिया वीक’ के दौरान रविवार रात गिरगांव चौपाटी में स्टेज पर आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ‘महाराष्ट्र रजनी’ प्रोग्राम पेश किया जा रहा था। कुछ देर बाद उसी स्टेज पर आमिर खान का शो होना था। उन्होंने कहा, "आग तेजी से फैल रही थी। मेरे सामने ही सब कुछ जल गया।" 5 मिनट पहले ही स्टेज से उतरे थे अमिताभ, बड़ा हो सकता था हादसा...
- प्रोग्राम शाम साढ़े छह बजे शुरू हुआ था। इसमें करीब 20 से 25 हजार लोग मौजूद थे।
- हेमा मालिनी ने रात आठ बजे गणेश वंदना की।
- इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कविता पढ़ी।
- अमिताभ के बाद पूजा सावंत (मराठी आर्टिस्ट) के ग्रुप का डांस चल रहा था। तभी लोगों को स्टेज के नीचे आग लगने का पता चला।
आमिर ने और क्या कहा?
- आमिर ने कहा, ''मैं अपने मेकअप वैन में इंतजार कर रहा था। एक घंटे बाद मेरा परफॉर्मेंस था। उसी दौरान मेरे स्टाफ ने बताया कि आग लगी है। मैं बाहर निकला। देखा तो स्टेज पूरी तरह से लपटों में था। आग बड़ी तेजी से फैल रही थी।''
- मीडिया से बातचीत में आमिर ने कहा, ''किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, यह अच्छी बात है, लेकिन हादसा दुखद है।''
ये वीआईपी थे मौजूद
- एक दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया' इवेंट की शुरुआत की थी।
- घटना के वक्त स्टेज के सामने कई वीवीआईपी मौजूद थे।
- इनमें चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फड़नवीस के अलावा गवर्नर चिरंजीवी विद्यासागर राव, उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मंत्री मौजूद थे।
ये भी कुछ देर बाद स्टेज पर करने वाले थे परफॉर्म...
- प्रोग्राम में कुछ देर बाद एक्टर श्रेयस तलपड़े परफॉर्म करने वाले थे।
- स्क्रिप्ट राइटर प्रसून जोशी भी स्टेज के पास मौजूद थे।
- अमिताभ ने उनकी कविता पर परफॉर्म किया था।
- श्रेयस के बाद सोनाक्षी सिन्हा भी परफॉर्म करने वाली थीं।
सीएम ने आगे बढ़कर संभाला इंतजाम...
- मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सीएम फड़नवीस ने सारा अरेंजमेंट देखा। लोगों से बाहर निकलने की अपील की।
- यही कारण था कि आग पर 30 मिनट के अंदर ही काबू पा लिया गया।
- इससे पहले फड़नवीस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, 10 वाटर टैंकर और सभी सीनियर फायर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
पीएम ने फोन कर ली जानकारी
- एक दिन पहले इवेंट की शुरुआत करने वाले नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम से बात कर घटना की जानकारी ली।
- फड़णवीस ने ट्वीट किया,"पीएम मोदी ने फोन पर मुझसे बात करके इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकारी ली और उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से सभी तरह की मदद का भरोसा दिया।"
- 'मेक इन इंडिया' के सभी कल्चरल प्रोग्राम को कैंसल कर दिया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...