नई दिल्ली. टेरी (द एनर्जी रिसर्च इंस्टीटयूट) में हाल ही में एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन बनाए गए आरके पचौरी नई मुश्किल में फंस गए हैं। टेरी की एक और पूर्व महिला कर्मचारी ने उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं। ऐसे ही मामले में पचौरी पहले से फंसे हुए हैं। महिला का आरोप है कि पचौरी जबरदस्ती किस करते थे और हेड मसाज का ऑफर देते थे। बता दें कि इसके पहले भी ऐसे कई हाई प्रोफाइल सेक्शुअल हैरेसमेंट केस हुए हैं, जो सुर्ख़ियों में छाए रहे। आज dainikbhaskar.com आपको ऐसे ही कुछ हाई प्रोफाइल केसेस से रूबरू करा रहा है।
गोपाल कांडा
5 अगस्त 2013 को 23 साल की एयर होस्टेस गीतिका शर्मा अपने फ्लैट में फांसी से लटकी पाई गई थी। सुसाइड नोट में गीतिका ने लिखा था कि कांडा और उसकी साथी अरुणा चड्ढा के हैरेसमेंट से तंग आकर वह अपनी जिंदगी खत्म कर रही है। इसके बाद पुलिस ने 8 अगस्त 2013 को अरुणा चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 18 अगस्त को कांडा ने भी सरेंडर कर दिया। दोनों पर गीतिका को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और कांडा का मंत्री पद चला गया, कई महीने जेल में रहे।
केस का स्टेटस
इस केस की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में जारी है। अब तक कोई फैसला नहीं आया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें पढ़ें ऐसे ही कुछ हाई प्रोफाइल सेक्शुअल हैरेसमेंट के केसेस के बारे में...