पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किडनी प्रत्यारोपण:मां ने दी बेटी को दोबारा जिंदगी, साढ़े चार घंटे चला ऑपरेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागपुर. आठ वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित मरीज को जीवनदान मिल गया। मंगलवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) के सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में पहला किडनी प्रत्यारोपण किया गया, जो सफल रहा।
ऑपरेशन की सफलता के बाद से मरीज के परिजनों एवं चिकित्सकों में खुशी का माहौल है। अभी मरीज और किडनीदाता दोनों को चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा।
मंगलवार सुबह से ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहले किडनी प्रत्यारोपण के िलए हलचल चालू हो गई थी। एक ओर मरीज मारिया आफरीन (23) और किडनीदाता सहजादी परवीन(44) ने सुबह चार बजे जागकर नित्य क्रियाकलाप से निवृत्त होकर नमाज अदा की।
दूसरी ओर चिकित्सा स्टॉफ ने सुबह से ऑपरेशन की तैयारियों में जुट गया था। प्रात: 7:15 बजे के करीब मरीज को वार्ड से ऑपरेशन थियेटर में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परिजनों के साथ चर्चा की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान िकया। ऑपरेशन के पूर्व परिजनों ने दोनों से मुलाकात की। इसके बाद 8:30 बजे से ऑपरेशन की प्रक्रिया चालू हो गई और करीब 10 बजे सहजादी की किडनी निकाली ली गई और फिर किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया चालू हो गई जो करीब 1 बजे तक चली।
ऑपरेशन में प्रमुख भूमिका में नेफ्रोलॉजी के डॉ.समीर चौबे, डॉ.चारुलता बावनकुले, डॉ.मनीष बलवाई, यूरोलॉजी के डॉ.संजय कोलते, डॉ.धनंजय सेलूकर एवं एनेस्थिसिया डॉ.विजय श्रोते ने निभाई। प्रत्यारोपण समन्वयक डॉ.मेहराज शेख ने किया। ऑपरेशन के पूर्व मेडिकल अधिष्ठाता डॉ.अभिमन्यु निसवाडे एवं सुपरस्पेशलिटी ओएसडी डॉ.मनीष श्रीगिरीवार ने चिकित्सकों की टीम से मुलाकात की।
दिल को सुकून मिल रहा है
यह 9वां साल है। मारिया की बीमारी के कारण परिवार के लोग रात में रोते थे, लेकिन आज ऑपरेशन के बाद हम जीत गए। यह जो खुशी है इसे शब्दों में बयां नहीं िकया जा सकता है। चिकित्सकों की टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने ऑपरेशन को सफल बनाया। -जुलेखा शेख, मरीज की दादी
एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी
किडनी प्रत्यारोपण चालू होने से हमारे साथ एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है, यह सब मेडिकल अधिष्ठाता एवं संबंधित विभाग के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। कुछ आवश्यकताएं है, जिनको पूरा करना है। पहला किडनी ऑपरेशन हृदय के ऑपरेशन थियेटर में िकया गया, हमें विभाग का ऑपरेशन िथयेटर बना है। - डॉ.मनीष श्रीगिरीवार, ओएसडी, सुपरस्पेशलिटी
खबरें और भी हैं...