पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज ‘मेक इन इंडिया वीक’ का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ‘मेक इन इंडिया वीक’ का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर स्वीडन के प्रधानमंत्री कैल स्टीफन, फिनलैंड के प्रधानमंत्री जुहा पैट्री सिपिला व लिथुआनिया के प्रधानमंत्री अलगिरदास बटकैविसियस भी मौजूद रहेंगे।
13 से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र में 4.60 लाख करोड़ के निवेश की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मेक इन इंडिया सेंटर का उद्घाटन करने के बाद शाम 5 बजे वरली के नेशनल स्पोर्ट क्लब आफ इंडिया में समारोह को संबोधित करेंगे।
‘मेक इन इंडिया वीक’ के दौरान पोर्ट, टेक्सटाई व शिक्षा के क्षेत्र में निवेश पर सरकार का खास जोर रहेगा। राज्य के मुख्य सचिव स्वाधीन क्षत्रिय के मुताबिक ‘मेक इन इंडिया वीक’ के दौरान निवेश के लिए महाराष्ट्र सरकार ने अलग पवेलियन तैयार किया है।
इसके लिए मेकनिटेक महाराष्ट्र अभियान भी शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार आटोमोबाइल, इलेट्रॉनिक्स, पोर्ट व टेक्सटाइल के क्षेत्र निवेश की उम्मीद कर रही है।
“हम विदर्भ, मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देना चाहते हैं। इन क्षेत्रों में 10 से 12 टेक्सटाइल पार्क शुरू होने वाले हैं। टेक्सटाइल के क्षेत्र में कई देशी-विदेशी कंपनियां महाराष्ट्र में निवेश को तैयार हैं। इसके अलाव स्वास्थ्य, शिक्षा व अपारंपरिक ऊर्जा के क्षेत्र में भी महाराष्ट्र अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगा।” - स्वाधीन क्षत्रिय, मुख्य सचिव

पांच हजार एकड़ में सोलर पैनल यूनिट : सीएमओ के एक अधिकारी ने बताया कि सोलर पैनल बनाने वाली चीनी कंपनी राज्य में बड़ा निवेश करने जा रही है। कंपनी ने 3 से 5 हजार एकड़ जमीन की मांग की है, जहां सोलर पैनल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाया जाएगा।
हम विदर्भ, मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देना चाहते हैं। टेक्सटाइल के क्षेत्र में कई देशी-विदेशी कंपनियां निवेश को तैयार हैं।- स्वाधीन क्षत्रिय, मुख्य सचिव
खबरें और भी हैं...