मुंबई. मेडिकल के पीजी व डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित होने वाली सीईटी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह परीक्षा एसोसिएशन आफ मैनेजमेंट आफ अनएडेड प्राइवेट मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज द्वारा आयोजित की जानी थी।
हाईकोर्ट ने इससे पहले अंतरिम आदेश में इस परीक्षा के आयोजन की अनुमति दी थी, लेकिन सुनवाई के बाद अपना आदेश वापस ले लिया। इसलिए अब रविवार को सीईटी परीक्षा नहीं होगी।
मामले में सरकार के हलफनामे को देखने के बाद हाईकोर्ट ने अपना आदेश वापस लिया। इस परीक्षा पर सरकार ने ऐतराज जताया था।