पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुरुड जजीरा हादसा: पिकनिक को लेकर राज्य सरकार ने रद्द किया आदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों के पिकनिक को लेकर जारी किए गए आदेश को रद्द करने का फैसला लिया है। गुरुवार को शिक्षण संस्थाओं और अभिभावकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
मुरुड जजीरा में समुद्र में डूबने से 14 विद्यार्थियों की मौत के बाद सरकार ने प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिए 27 कड़े नियमों का फरमान जारी किया था।
इसमें समुद्र व नदियों के किनारे, तालाब, ऊंचाई पर और पहाड़ों जैसे स्पॉट पर विद्यार्थियों को पिकनिक पर न ले जाना शामिल था। शाम 5 से पहले पिकनिक खत्म करने का भी आदेश था।
संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल से पिकनिक से पहले सौ रुपए के स्टाम्प पेपर पर गारंटी लिखवाने का नियम था। इसको लेकर शिक्षण संस्थाओं ने काफी विरोध जताया था। जिसके बाद अब सरकार ने उस निर्णय को रद्द करने का फैसला किया है।
खबरें और भी हैं...