पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ये है भारत का सबसे पुराना अखाड़ा, कैमरे में कैद हुई पहलवानों की LIFE

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे/ मुंबई. मल्ल यानी ताकतवर पहलवान। भारत में कुश्ती का इतिहास करीब 3 हजार साल पुराना माना जाता है। वेस्ट महाराष्ट्र के कोल्हापुर और पुणे में ऐसे कई अखाड़े हैं, जिनकी स्थापना सैकड़ों साल पहले हुई हैं। इन पुराने अखाड़ों में सबसे मशहूर है पुणे का चिंचेची अखाड़ा। जो आज से 233 साल पहले स्थापित हुआ था। यह भारत का सबसे पुराना अखाड़ा कहा जाता है। जानिए इस अखाड़े से जुड़ी खास बातें...
- पुणे के शुक्रवार पेठ में यह तालीम अखाड़ा मौजूद है। जिसे पेशवाओं ने शुरू किया था।
- चालू हालत में यह भारत का सबसे पुराना अखाड़ा बताया जाता है, जो 1783 में स्थापित किया गया।
- एक समय इस अखाड़े में केवल 12 पहलवानों को 10 साल तक कुश्ती के लिए तैयार किया जाता था।
- मिट्टी को यहां के पहलवान मां मानते हैं। अखाड़े की लाल मिट्टी में छाछ, तेल और नींबू मिलाया जाता है, जो इसे एंटीसेप्टिक बनाता है।
- जिम की मशीनों के बगैर यहां पहलवानों को प्रैक्टिस करवाई जाती है।
- यहां पहलवानों का रूटीन सुबह 4 बजे शुरू होता है।
- दिन में उन्हें कुछ घंटों का रेस्ट देने के बाद शाम को फिर प्रैक्टिस करवाई जाती है।
(चर्चा क्यों- पुणे के फोटोग्राफर अतुल प्रसाद ने इस अखाड़े के अंदर पहलवानों की लाइफ कैमरे में कैद की है। जिसे dainikbhaskar.com आपसे शेयर कर रहा है।)
आगे की स्लाइड्स में देखें भारत के सबसे पुराने अखाड़े की चुनिंदा PHOTOS...
खबरें और भी हैं...