पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- अब रेलवे प्लेटफार्मों पर होगी आर्ट गैलरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां लोगों का कला की ओर झुकाव बढ़ाने की वकालत की। कहा कि भारत में ऐसा एक भी औद्योगिक का घराना नहीं होगा, जिनके घरों पर चित्रकारी न हो। लेकिन कला केवल घरों की दीवार सजाने तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि यह समाज का प्रतिबंब भी होती है।
एेसे में हम रेलवे प्लेटफार्मों पर पर भी आर्ट गैलरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे बॉम्बे आर्ट सोसायटी की नई इमारत के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
मुंबई में कला अकादमी
इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में ललित कला अकादमी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई सिर्फ देश की आर्थिक राजधानी नहीं बल्कि कला, साहित्य, नाटक व खेल की भी राजधानी है।
1857 से जेजे स्कूल आॅफ आर्ट के माध्यम से यह शहर कला का प्रचार-प्रसार करता रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि मुंबई कला का खजाना है। महाराष्ट्र के कलाकारों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की शान बढ़ाई है।
खबरें और भी हैं...