मुंबई। मेक इन इंडिया वीक मुंबई में शुरू हो चुका है। 18 फरवरी तक चलने वाले इस इन्वेस्टर मीट में 60 देशों के डेलिगेशन हिस्सा लेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र से ऐसे कई बड़े बिजनेसमैन हुए हैं, जिनका कारोबार आज दुनिया भर में फैला है। इनमें से एक हैं रियल एस्टेट टायकून विकास ओबेरॉय। जानिए उनसे जुड़ी ख़ास बातें...
अरबों के मालिक हैं ओबेरॉय
- रियल एस्टेट टायकून विकास ओबेरॉय मुंबई में रियल एस्टेट फर्म चलाते हैं।
- उनकी नेटवर्थ लगभग 53 अरब रुपए है।
- उनकी पत्नी एक्ट्रेस गायत्री जोशी फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।
- वर्तमान में गायत्री पति के साथ कारोबार को देख रही हैं।
देशभर में कई प्रोजेक्ट...
- विकास ओबेरॉय 'ओबेरॉय रियलिटी' के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
- उनके मुंबई में 40 से भी ज्यादा कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट हैं।
- विकास ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
- मुंबई के अलावा उनके गोवा में भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।
( मेक इन इंडिया वीक के मौके पर dainikbhaskar.com 'महाराष्ट्र बिजनेस टायकून' नाम से सीरीज चला रहा है, जिसके तरह आज बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय के बारे में बताया जा रहा है)
2005 में शादी
- विकास और गायत्री की शादी 2005 में लास वेगास में हुई थी।
- शादी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया।
- उनकी दो बेटियां हैं। पहली बेटी का जन्म 1 सितंबर 2006 को और दूसरी का जन्म अगस्त 2010 को हुआ।
शाहरुख के साथ काम कर चुकी हैं गायत्री
- गायत्री ने 2004 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'स्वदेश' में काम किया था।
- इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान उनके हीरो थे।
- उन्होंने फिल्म में टीचर की भूमिका निभाई थी।
- इस फिल्म में एक्टिंग के लिए गायत्री ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे।
- उन्हें 2004 में बेस्ट फीमेल न्यू कमर का अवॉर्ड भी मिला था।
आगे की स्लाइडस में देखें विकास और गायत्री की चुनिन्दा फोटोज...