पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सलमान ने कैटरीना को बताया मजदूर, कहा- रणबीर का पन्ना पलट गया है

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोंदिया/मुंबई. सलमान खान ने कैटरीना कैफ को एक मजदूर बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही वो दुनिया के लिए स्टार हो पर मेरे लिए वो मजदूर है। यह बात सलमान ने महाराष्ट्र के गोंदिया के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में कही। दरअसल, सलमान यहां कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ रू-ब-रू हो रहे थे। रणबीर और कैटरीना को लेकर और क्या बोले सलमान...
- जब जर्नलिस्ट रजत शर्मा ने सलमान से कैटरीना-रणबीर के सी बीच वाली बात पर सवाल पूछा तो वे इशारों में बोले, ‘वो पन्ना पलट चुका है, मुझे जैसा लगता है कि वो बात बदल गई है। ’
- उन्होंने कैटरीना के साथ ज्यादा नजर आने वाली बात पर कहा कि कैटरीना फितूर का प्रमोशन कर रहीं हैं, इसलिए साथ ज्यादा नजर आती हैं।
कैटरीना को क्यों मजदूर कहा सलमान ने
- दरअसल, सलमान से ये सवाल हुआ कि क्या कैटरीना उनकी वजह से आज इस मुकाम पर हैं?
- इस पर उनका जवाब था, ऐसा नहीं है। लोग भले उसे स्टार समझते हों, पर वो बहुत मेहनती है।
- मेरी नजर में वो हम्माल है, मजदूर है वो।
शादी पर ये बोले सलमान...
शादी के सवाल पर उन्होंने कहा, "शादी तो मुश्किल है, लेकिन दो-तीन बच्चे जरूर चाहिए। मैं उन्हें मैनेज कर लूंगा।" उन्होंने कहा- मैंने अर्पिता की शादी के बाद शादी करने को कहा था, पर अब वो भी मुश्किल लगता है।
कौन-कौन थे मौजूद
- मनोहरभाई पटेल की 110वीं जयंती के मौके पर मनोहरभाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोग्राम ऑर्गनाइज था ।
- कॉलेज एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रोग्राम में सलमान को लाने के लिए चार्टर्ड प्लेन अरेंज किया गया था।
- इस दौरान रजत शर्मा ने ‘आपकी अदालत’ में सलमान से कई सवाल पूछे।
- सुहेल सेठ जज की भूमिका में रहे। प्रोग्राम में गोंदिया व भंडारा जिले के 14 स्टूडेंट्स को सम्मानित भी किया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें प्रोग्राम की PHOTOS...
खबरें और भी हैं...