मुंबई. मुंबई में चल रहे 'मेक इन इंडिया वीक' में रविवार शाम कल्चरल प्रोग्राम के दौरान आग लग गई। इस हादसे के बाद कांग्रेस सपोर्टर तहसीन पूनावाला ने ट्विटर पर मेक इन इंडिया को फेक इन इंडिया बताते हुए मोदी के खिलाफ कुछ ट्वीट किए। जिसके कारण वे लोगों के निशाने पर आ गए। ट्विटर पर उनके इस रवैये को लोगों ने जमकर कोसा। जानिए क्या ट्वीट किया तहसीन ने...
- इस हादसे पर तहसीन ने ट्विटर पर लिखा कि, "मेक इन इंडिया आग से तबाह हो गया है, मोदी भक्त जल्द समझ जाएंगे कि ये फेक इन इंडिया है।"
- इस ट्वीट के बाद तहसीन को सैकड़ों लोगों ने कोसा।
- जिसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए लोगों की सुरक्षा की कामना की।
कौन हैं तहसीन...
-तहसीन पूनावाला पुणे के बिजनेसमैन और कांग्रेस सपोटर हैं।
- रॉबर्ट वाड्रा की कजिन सिस्टर मोनिका के साथ उनकी कुछ दिनों पहले सगाई हुई थी।
- उनकी सगाई में प्रियंका और रॉबर्ट फैमिली के साथ पहुंचे थे।
- तहसीन टीवी पर होने वाली डिबेट में अक्सर कांग्रेस का पक्ष रखते नज़र आते हैं।
- पेज थ्री पार्टियों और फैशन पत्रिकाओं में भी तहसीन अक्सर नजर आते रहते हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजन कमिटी के थे सलाहकार
2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की आयोजन कमिटी के तहसीन सलाहकार थे। उन्हें खासतौर पर सरकार द्वारा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें तहसीन और मोनिका की फोटोज, साथ ही देखें ट्विटर पर आए कमेंट...