मुंबई, राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष की नियुक्त कर दी गई है। विजया रहाटकर को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। सरकारी वकील ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। बताया कि इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।
हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस नरेश पाटील और जस्टिस एए सय्यद की बेंच ने कहा कि सरकार महिला आयोग को पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर व स्टाफ मुहैया कराए, ताकि वह प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए पीड़ितों की मदद कर सके।
आयोग में बतौर सदस्य नीता ठाकरे (नागपुर), शोभा बेझर्गे (लातूर), गयाताई कराड (बीड़), वृदा किर्तीकर (मुंबई), देवयानी ठाकरे (जलगांव) व आशाताई लाड़गे (मुंबई) को शामिल किया गया है।