पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aamir Khan Adopts His Native Village In Uttarpradesh

ख़ुशी की लहर: अभिनेता आमिर खान ने अपने पैतृक गांव अख्तियारपुर को लिया गोद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदोई/ मुंबई . आमिर खान ने अपने पुश्तैनी गांव को गोद लेकर ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पीके के प्रमोशन पर बनारस पहुंचे आमिर ने अपने पैतृक इलाके अख्तियारपुर को गोद लेने की औपचारिक घोषणा की। गांव के बुजुर्गो के अनुसार खान परिवार के एक पुरखे अख्तियार खान के नाम पर इस इलाके का नामकरण हुआ था हालांकि अब यहां बदहाली का आलम है।
अख्तियारपुर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर शाहाबाद नगरपालिका का हिस्सा है। वार्ड नं. दो दिलावरपुर के इस हिस्से में अख्तियारपुर के अलावा इनायतपुर, तकिया और दिलवारनगर मोहल्ले आते हैं। दिलावरपुर वार्ड की आबादी 3500 के करीब है जबकि उसके अंतर्गत अख्तियारपुर में लगभग 800 लोग रहते हैं, अधिकतर लोग अनुसूचित जाति के हंै और मेहनत मजदूरी करते हैं।

रोजगार दिलाने में मदद : वार्ड के सभासद जमील अहमद खान ने कहा कि सबसे पहले आमिर खान को यहां के लोगों को रोजगार देने के प्रयास करने चाहिए। उनके मोहल्ले में रहने वाले अधिकतर लोगों की माली हालत बहुत खराब है। आमिर खान के दूर के रिश्तेदार नईम खान ने कहा कि आमिर के पुश्तैनी घर की हालत बहुत खराब है़। करीब दो बीघे में बना यह मकान जर्जर हालत में है।
सुपरस्टार के पुरखों की जायदाद में खेत और बाग मिलाकर करीब सवा सौ बीघे जमीन है, जिसे वर्ष 2009 में आमिर ने अपनी बहन के ट्रस्ट निकहत खान हेगडे ट्रस्ट के नाम पर कर दी थी। आमिर और उनके भाई फैजल के नाम करीब सात-सात बीघे जमीन की रजिस्ट्री उनके मुख्तार आम के जरिए की गयी थी। खान परिवार की पुश्तैनी जमीन के अधिकांश हिस्सों पर अवैध कब्जा है।
(अख्तियारपुर में आिमर खान का पैतृक घर।)