पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थाने में आरोपी की मौत से मचा हड़कंप, सीआईडी करेगी मामले की जांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्धा. जिले के खरांगणा मोरांगणा पुलिस ने उत्पात व तोडफ़ोड़ मामले में गिरफ्तार किए आरोपी घनश्याम उर्फ गणेश मारोती कौरती (35) की शनिवार की सुबह संदेहास्पद अवस्था में मौत हो गई। खरांगणा पुलिस का कहना है कि घनश्याम कौरती की तबीयत अधिक बिगडऩे पर वर्धा के शासकीय अस्पताल लाते समय मौत हुई। जबकि कौरती के परिवारजनों का आरोप है कि घनश्याम की थाना के लॉकअप में ही मौत हो गई थी।

आरोपी घनश्याम की संदेहास्पद मौत होने की घटना की जांच सीआईडी विभाग को सौंप दी गई। घनश्याम के शव को नागपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। नागपुर मेडिकल कॉलेज में त्रिसदस्यीय चिकित्सक दल घनश्याम के शव का पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। खैरी कामठी गांव निवासी घनश्याम उर्फ गणेश मारोती कौरती के मनरेगा मजदूरी के रुपए बकाया थे। उक्त बकाया राशि के भुगतान को लेकर घनश्याम कौरती ने शुक्रवार को खैरी ग्राम पंचायत में तोडफ़ोड़ की थी।

इस तोडफ़ोड़ से खैरी ग्राम पंचायत का करीब ९० हजार रुपए का नुकसान हुआ था। खैरी ग्रापं के ग्रामसेवक भोयर ने खरांगणा मोरांगणा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट पर खरांगणा पुलिस ने शुक्रवार की शाम को धारा ४५२, ३५३, ४२७, २९४, ८५ के तहत मामला दर्जकर घनश्याम कौरती को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी घनश्याम कौरती रात में लॉकअप में था। उसके बाद घनश्याम कौरती के साथ क्या हुआ। थाने में रात के समय डयूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मियों को ही पता। शनिवार की सुबह साढे ६ बजे खरांगणा थाना का पुलिस दल घनश्याम कौरती को अचेत अवस्था में लेकर वर्धा के शासकीय अस्पताल पहुंचे।

शासकीय अस्पताल में डियुटी पर तैनात चिकित्सक ने घनश्याम कौरती की जांच करके मृत घोषित कर दिया।आरोपी घनश्याम की मौत की खबर मिलते ही पूरे महकमे में खलबली मच गई। उधर खैरी कामठी गांव में ाी घटना का पता चलते ही कौरती परिवार में शौक फैल गया और ग्रामीण उनके घर के पास जमा हो गए। घनश्याम की मौत की घटना को लेकर गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीण घनश्याम के मौत के लिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घनश्याम कौरती की मौत होने पर खरांगणा मोरांगणा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है।